फेसबुक : भाषाओं के सटीक अनुवाद का तरीका विकसित

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शोध की टीम मशीनी अनुवाद प्रणाली तैयार करने में रही कामयाब

सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक में शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआईका इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग भाषाओं के सरल और सटीक अनुवाद का तरीका विकसित किया है। फोब्र्स के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण खोज को 'इंपेरिअल मैथड इन नैचुरल लैग्वेज प्रोसेसिंग' (ईएमएनएलपी) में प्रस्तुत किया जाएगा। 

फेसबुक दुनियाभर में यूजर्स को उनकी पसंदीदा भाषा में पोस्ट पढ़ने में मदद पहुंचाने को 'ऑटोमेटिक लैंग्वेज ट्रांसलेशन' का इस्तेमाल करती है। इसलिए फेसबुक के लिए यह खोज बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। मौजूदा मशोनी अनुवाद प्रणाली कुछ भाषाओं में इंसानी स्तर के प्रदर्शन को हासिल कर सकती है। लेकिन उसके पास सीखने के लिए अलग-अलग भाषाओं में एक ही वाक्य का अपार संग्रह होना चाहिए।


फेसबुक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शोध (फेयर) खंड की टीम मशीनी अनुवाद प्रणाली तैयार करने में कामयाब रही है। इसमें विकिपीडिया जैसी वेबसाइटों से अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग वाक्यों को समेटा गया है। ये वाक्य एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। 

फेयर के पेरिस रिसर्च लैब के प्रमुख एंटनी बोर्ड ने कहा कि एक समानांतर संग्रह तैयार करना बहुत जटिल काम है। क्योंकि इसके लिए दोनों भाषाओं में पारंगत लोगों की जरूरत होती है। मसलन का समानांतर संग्रह करने के लिए इन दोनों भाषाओं में महारत रखने वाले लोगों की जरूरत होती है और यह बेहद कठिन काम है।

Post a Comment

0 Comments