![]() |
| Xiaomi Redmi 6 Pro |
शाओमी ने रेडमी 6 सीरीज के तीनफोन लॉन्च किए हैं। अगर बात रेडमी 6 प्रो. की करें, तो इसमें 5.84 इंच का
फुल एचडी प्लस डिस्ले है। डुअल सिम को सपोर्ट करने वाला यह फोन एंड्रॉयड आधारित मीयूआइ
9 पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर
स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ
एड्रिनो 506 जीपीयू और 3/4 जीबी के रैम वैरिएंट में उपलब्ध है। इनबिल्ट
स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वैरिएंट 256 जीबी तके माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्टकरते हैं। फोन में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा
5 मेगापिक्सल का है, जो एआइ पोटेंट मोड़ और एचडीआर मोड से लैस है। कनेक्टिविटी की बात करें,
तो फोन में 4जी वीओएलटीई, वाइ-फाइ ब्लूटूथ माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
![]() |
| Vivo v11 pro |
वीवो ने अपने नये स्मार्टफोन वीवोवी 11 प्रो को लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.41 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका
ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर रन करता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम
स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, एड्रिनो 512जीपीयू और 6जीबी रैम दिए गए
हैं। फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल और सेकंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का सेलफी कैमरा दिया गया है। फोन
की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड
के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है।
![]() |
| New iPhone |
एपल 12 सितंबर को तीन नए आइफोन लॉन्च करेगा। नए स्मार्टफोन का डिजाइन आइफोन X की तरह ही होने की उम्मीद है और
इनकी कीमत 699 डॉलर से शुरू हो सकती है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले आइफोन में एक 6.1 इंच एलसीडी आइफोन की कीमत 699 डॉलर से शुरू होगी। आइफोन Xs की कीमत 800 डॉलर से शुरू होगी। यह
फोन पिछले साल के आइफोन X की जगह लेगा । 9टु5 मैक की रिपोर्ट के अनुसार, 699 डॉलर वाला एलसीडी आइफोन पिछले आइफोन
8 की जगह लेगा। इसके अलावा, आइफोन Xs मैक्स को पेश किया जा सकता है।
इस बार ऐसी उम्मीद है। कि आइफोन के बड़े वैरिएंट में 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा, जो स्मार्टफोन की दुनिया में डिस्प्ले के मामले
में लार्ज स्क्रीन वाला डिस्प्ले है।
![]() |
| Infinix Note 5 |
कलर वाली यूनिट काफी स्टाइलिश है। यह ग्लॉसी प्लास्टिक से बना है और
काफी आकर्षक लगता है। फोन में 5.99इंच की फुल एचडी प्लस फुल व्यू डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्स्ट ग्लास प्रोटेक्शन भी मौजूद है। फोन को आउटडोर में
इस्तेमाल करने में परेशानी नहीं होती है। इसका कलर रिप्रोडक्शन और शार्पनेस अच्छा है।
यह एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन
है, इसलिए स्टॉक एंड्रॉयड का अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है। डुअल
सिम वाले इस फोन में मीडियाटेक हीलियो
पी23 प्रोसेसर के साथ एआरएम माली-जी71जीपीयू है। डे-टु-डे टास्क के दौरान फोन का परफॉर्मेस अच्छा रहता है। रियर
कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। कैमरा लो-लाइट फोटोग्राफी, एआइ ऑटो-सीन डिटेक्शन और एआइ –
पोर्ट्रेट
मोड को सपोर्ट करता है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह भी लो-लाइट सेल्फी, एआइ ब्यूटी मोड और एआइ बोकेह सेल्फी को सपोर्ट करता है। रियर कैमरा
का परफॉर्मेस ठीकठाक है। हालांकि
कई बार स्मार्टफोन से अच्छी फोटो
क्लिक होती है और कई बार फोटो में डिटेल्स में कुछ कमी दिखाई देती है। डे-लाइट
में ली गई तस्वीरें अच्छी आती हैं।
लो-लाइट में परफॉर्मेस उतना अच्छा नहीं
रहता है। फ्रंट कैमरे से डे-लाइट में अच्छी
तस्वीरें ले सकते हैं। फोन में 4500 एमएएच की बैटरी है, जो हैवी यूजेज के बाद
भी एक दिन आराम से चल जाती है। फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को देखते हुए 10 हजार से कम की रेंज में एक ऑप्शन हो सकता
है।
स्पेसिफिकेशसः
5.99 इंच फूल एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडिया हीलियो पी23 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज(एक्सपेंडेबल 128जीबी), 12एमपी रियर कैमरा, 16एमपी फ्रंट कैमरा, 4500 एमएएच बैटरी एंड्रॉयड 8.1ओरियो ओएस, कीमतः 9,999 रु.





0 Comments